Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डिफेंस पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 वीं में सुकन्या शर्मा 97.17 प्रतिशत के साथ 32 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये

,

डिफेंस पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 वीं में सुकन्या शर्मा 97.17 प्रतिशत के साथ 32 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स की डिफेंस पब्लिक स्कूल का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी परिणाम शत प्रतिशत रहा, सुकन्या शर्मा 97.17, नवीन कटेवा 96.83, सजल शर्मा 96.50, नितिन भाम्बू 95.67, अमन भालोठिया 95.17 के साथ 32 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। एवं 66 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।

प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ॰जी॰एल॰ कालेर ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ बच्चों की इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकगणों को बधाई दी एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में सम्मानित किया जायेगा। इस विशेष उपलब्धि पर प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के समस्त स्टाफ़, विद्यार्थी एवं शुभचिंतक अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिन्सिपल् महेन्द्र सैनी, डिफेंस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राम सिंह रोहिला, प्रिंस कैरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ विजय मूँड, खालिद हुसैन, आशिष पारीक, प्रवीण शर्मा, अनीश खान, महेश थोरी, संदीप मीठारवाल, संदीप कुलहरी, राकेश रेपस्वाल, रींकू योगी, मनोज शर्मा तथा सभी विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur