Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सुनिता मीणा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप

,

सुनिता मीणा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय झुन्झुनूं में

स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक वि़द्यालय गणपति नगर झुन्झुनूं में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली विद्यार्थी सुनिता मीणा पुत्री कजोड़मल मीणा निवासी गाड़ोता पो. मामडोली जिला सवाईमाधोपुर ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, राकेश झाझडिय़ा, सुशील सैनी, सुनिल कुमार स्वामी, प्रहलाद सिंह, दिलीप सैनी, रविन्द्र ढूकिया, श्रीराम कुमावत आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur