Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सूरजगढ़ में बोर्ड परिक्षाओं में बेहतर अंक लाने पर जारी है बेटियों के सम्मान का सिलसिला

,

सूरजगढ़ में बोर्ड परिक्षाओं में बेहतर अंक लाने पर जारी है बेटियों के सम्मान का सिलसिला

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी]  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक लाने पर गांव की मेधावी छात्रा का स्कूल प्रांगण में स्वागत किया गया। आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के प्रधानाचार्य लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि पायल शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा ने 10वीं के परीक्षा परिणाम में 93.67 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल व गांव का नाम रोशन किया है। शनिवार को स्कूल की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्रा व परिजनों का सम्मान किया गया तथा डीजे की धुन पर गांव में विजय जुलुश निकाला गया। इस मौके पर सांवरमल कुमावत, डॉ. कुलदीप श्योराण, अनिल शर्मा, सम्पत कुमावत, हरिकृष्ण बूमरा सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur