Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सूरजगढ़ में कुमावत समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान

,

सूरजगढ़ में कुमावत समाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] 22 जुलाई को सुबह 9.15 बजे कुमावत समाज द्वारा कस्बे के वार्ड नं 1 स्थित शहीद राजकुमार कुमावत सामुदायिक भवन पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मूर्तिकार अर्जून लाल प्रजापति होगें। विशिष्ट अतिथि बसंत मोरवाल, श्रीराम गुरी, महेन्द्र चंदवा, रिछपाल किरोड़ीवाल, शिवभगवान सारडीवाल होगें। समारोह के दौरान क्षेत्र के कक्षा 10,12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं सहित नव नियुक्त सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों, खिलाडिय़ों का सम्मान किया जायेगा। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur