Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सूरजगढ़ में प्रतिभा बनी मिस बरासिया

,

सूरजगढ़ में प्रतिभा बनी मिस बरासिया

सूरजगढ [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के आर. के. जे. के. बरासिया पी. जी. कॉलेज में मिस बरासिया प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि डॉं. सुबोध सेवका, प्राचार्य गोमती देवी पी.जी. महाविद्यालय, बड़ागाव, विशिष्ट अतिथि मनीराम शर्मा, अध्यक्ष महाविद्यालय संयुक्त सचिव डॉ. एन. एल. अरड़ावतिया एवं प्राचार्य डॉं. रवि शर्मा द्वारा सरस्वती मॉं के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, जिसमें प्रतिभा पुत्री मनीराम मिस बरासिया चुनी गई । प्रथम रनर-अप दिव्या चोटिया पुत्री महेश चोटिया तथा द्वितीय रनर-अप तानिया गोयल पुत्री सतीष कुमार गोयल रही। प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मण्डल में शिवानी शर्मा, व्याख्याता अंग्रेजी विभाग, राजस्थान पी.जी. कॉलेज, चिड़ावा, सरिता नेहरा, व्याख्याता अंग्रेजी विभाग, राजस्थान पी.जी. कॉलेज, चिड़ावा, मंजू काजला, टैगोर पी.जी. कॉलेज, सूरजगढ़़़ रही। छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल गायन में अंकित प्रथम व संदीप जागिड़ द्वितीय, एकल नृत्य में मनोज प्रथम, सामुहिक गायन में संदीप एण्ड ग्रुप प्रथम व मनोज एण्ड ग्रुप द्वितीय, विचित्र वेषभुषा में मेहुल शर्मा प्रथम व प्रशांत सिलोदिया द्वितीय, कविता पाठ में मेहुल शर्मा प्रथम व मनोज कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉं. माया जांगिड़ व मधूलता सैनी ने किया। अन्त में विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur