Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वच्छता को दैनिक जीवन में करे अंगीकार – पीयूष ढूकिया

,

स्वच्छता को दैनिक जीवन में करे अंगीकार – पीयूष ढूकिया

झुंझुनू ,स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों ईकाइयों ने संयुक्त तत्वाधान में स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान किया। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, लैब, लाइब्रेरी आदि की साफ -सफाई की। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना को स्वच्छ व स्वस्थ भारत निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया एवं स्वयं सेविकाओं की मेहनत व कठोर परिश्रम की भावना की सराहना की। साथ ही वर्तमान परिपेक्ष्य में स्वछ्ता को दैनिक जीवन की क्रियाओ में अंगीकार करने की आवश्यकता बताई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने बताया कि स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। अत: हमें हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाये रखना चाहिए। एन.एस0.एस. प्रभारी पिंकेश के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur