Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वामी विवेकानंद जयंती को मनाया युवा दिवस के रूप में

,

स्वामी विवेकानंद जयंती को मनाया युवा दिवस के रूप में

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] स्वामी विवेकानंद की 156वीं जयंति को युवाओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। काजड़ा के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शिक्षाविद नौरंगलाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए इस दौरान वक्ताओं ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला वहीं स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। पिलोद के सूर्या वल्र्ड सी. सै. स्कूल में निदेशक सुरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बच्चों ने स्वामी जी को याद किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur