Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राष्ट्रीय यूथ दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

,

राष्ट्रीय यूथ दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के स्कूल प्रांगण में आज स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम संगीतकार आनंद भट्ट ने स्वामी विवेकानंद के गायन के साथ कार्यक्रम को शुरू किया तत्पश्चात विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी तथा विद्यालय प्रधानाचार्य किरण सैनी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। हिंदी प्राध्यापक मुकेश काला ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर शब्दों के माध्यम से प्रकाश डाला I कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक सैनी ने स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए छात्रों को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur