Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई

,

स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई

झुंझुनू, डॉ. मोहनलाल पीरामल कन्या (पीजी) महाविद्यालय बगड़ में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती के उपलक्ष्य मे ‘ राष्ट्रीय युवा दिवस’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहनलाल पीरामल संस्था के प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव, सी.बी.एस.ई. विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता अग्रवाल पधारे जिनका पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ अतिथिगण, महाविद्यालय की प्राचार्या अंशु सोनी तथा व्याख्यातागणो द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रदीप कुमावत, नीतिन कुमार व डॉ. अनिल सैनी द्वारा विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी बहुत सी रोचक जानकारियाँ देते हुए युवावर्ग को अपन लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वहीं छात्राओं ने भी विवेकानंदजी के जीवन परिचय, उनके विराट व्यक्तित्व तथा उनके आध्यात्मिक विचारों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के द्वितीय भाग में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायकगण के रूप में पीरामल हिन्दी माध्यम विद्यालय की अध्यापिका मिन्टु जागीड़ व सी.बी.एस.ई विद्यालय की अध्यापिका सुनिता भास्कर को आमंत्रित किया गया जिन्होने निस्पक्ष रहकर परिणामो की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीतु गर्मा B.Sc. Pt. III और द्वितीय स्थान पर महिमा व पूजा सैनी M.Sc. (F). रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur