Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

,

स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुन्झुनूं में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय योजना के 10+2 स्तर के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर इंजी. ढूकिया ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की नसीहत देते हुए सर्दी व मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताये। इस मौके पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, वन्दना जांगिड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किऐ। कार्यक्रम अधिकारी राकेश झाझडिया, मंगलाराम जांगिड़, अभिषेक महमिया, नवीन सोनी, कमल सिहाग, निधी सिहाग, सुश्री अनिता, गौरव जांगिड़ सहित अनेक प्रध्यापक मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur