Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

,

स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें 1857 की क्रांति, बंगाल विभाजन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, असहयोग आंदोलन, स्वतंत्रता व भारत-पाक विभाजन विषयों पर प्रश्नोंत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने नई पीढ़ी से स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ी जानकारियों का ध्यान रखने का आह्वान किया। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया व सुमन चौधरी की देखरेख में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur