Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गाँव में की साफ-सफाई

,

स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गाँव में की साफ-सफाई

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए हुए गाँव आबूसर व आबूसर का बास में साफ-सफाई की स्वयंसेविकाओं ने चौपाल, रास्ते, सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया। कृषि विज्ञान केन्द्र व अमृतहाट मेला स्थल आदि स्थानों पर भी स्वयंसेविकाओं ने साफ-सफाई की, और ग्रामीणों को स्वच्छ भारत निर्माण के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि देश के विकास की राह गाँवों से होकर गुजरती है, अत: हमें ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान में सहयोग करना चाहिए। दूसरे सत्र में स्वयंसेविकओं को व्याख्याता मो. ताहिर ने भारतीय संस्कृति व कला के बारे में जानकारी प्रदान करते हुये, संस्कृति व कला का हमारे जीवन में योगदान के बारे में बताया। संस्कृति व कला पर स्वयंसेविकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य व उत्तम सामाजिक विकास में संस्कृति व कला का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि भारतीय कला व संस्कृति सब संस्कृतियों से श्रेष्ठ है, इसे हमें बनाये रखना है। एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश के नेतृत्व में इन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur