Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वीटी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप

,

स्वीटी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया स्कूल टॉप

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में विज्ञान वर्ग में स्वीटी ने 97.60 प्रतिशत, प्रिया ने 93 प्रतिशत, पलक शर्मा ने 92.80 प्रतिशत, अनु ने 91.80 प्रतिशत, करीना ने 91.20 प्रतिशत, प्रीति ने 91.20 प्रतिशत, सत्या ने 90.20 प्रतिशत, पलक ने 90 प्रतिशत, नवीन ने 90 प्रतिशत, वैभव ने 90 प्रतिशत, दिव्या ने 90 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में कोमल कुमारी ने 94.20 प्रतिशत, कला वर्ग में अभिषेक कुमावत ने 91.40 प्रतिशत, पलक ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय में होनहारों का तिलकार्चन, माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिलामंत्री महेन्द्र चन्दवा व संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि संस्था का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। स्वीटी ने कहा कि वह प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। सहायक अभियन्ता ज्योति ढूकिया व प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रांगण में पटाखें चलाये, एक-दूसरे के गुलाल लगाई एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अभिभावक सुभिता कुमावत, रणवीर सिंह, रणजीत, पूजा, विश्वास नूनियां, नवीन कुमार, सुनील कुमार, भगत सिंह, सुरेश कुमार, राजेन्द्र, दशरथ सिंह, विरेन्द्र कुमार शर्मा, राध्येश्याम शर्मा, हरिश चन्द्र, रमेश, जगदीश प्रसाद, महेश कुमार, बीरबल, प्राचार्या निधि सिहाग, राकेश झाझडि़या, प्रहलाद सिंह कुल्हरी, सुशील कुमार सैनी, मंगलाराम जांगिड़, पवन कुमार, राम प्रताप महला, कमल कुमार, शारदा जांगिड़, अम्बिका आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur