Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

,

स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन

लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा

फतेहपुर शेखावाटी [बाबूलाल सैनी ] लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो की श्रृंखला में आज राजकीय स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब सचिव लायन योगेश पाराशर ने बताया कि क्लब के सेवा भावी लायन साथी लायन लक्ष्मी नारायण गोयनका के आर्थिक सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवाजी नगर वार्ड 6 व आँगन बाड़ी केन्द्र रेल्वे स्टेशन के पास के सभी 45 जरूरतमंद बच्चो को गर्म स्वेटर, पजामी, जुराब व बिस्किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अख्तर हुसैन, लायन सुरेश जाखड़, क्लब सचिव लायन योगेश पाराशर, स्कूल प्रधान्चार्य भगीरथ मील, अनिता, संजना, आंगनबाड़ी केंद्र की सरिता, पूनम जांगिड़, अनिता महर्षि, सुनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur