Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर सजाई दांडी यात्रा की झांकी

,

गांधी एवं शास्त्री की जयंती पर सजाई दांडी यात्रा की झांकी

झुंझुनू, आदर्श पब्लिक स्कूल रतन शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती निदेशक महेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई।जिसमें दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। तथा सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। व छात्र-छात्राओं द्वारा दांडी यात्रा की झलकियां प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर विस्तार से चर्चा -परिचर्चा कर वर्तमान युग मे इनकी प्राथमिकता के बारे में बताया गया। तथा विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रादर्श, क्विज एवं सेमिनार प्रतियोगिता 2023-24 में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर निखिल कक्षा 9 को भी सम्मानित किया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur