Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / टैगोर स्कूल सूरजगढ़ में मनाया वार्षिकोत्सव

,

टैगोर स्कूल सूरजगढ़ में मनाया वार्षिकोत्सव

वार्षिकोत्सव पर मिस टैगोर खुशी शर्मा को ताज पहनाते अतिथि सूरजगढ़ [के के गाँधी ] टैगोर स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी विभिन्न प्रतियोगिताओं से गुजरने के बाद खुशी शर्मा को मिस टैगोर व लोकेश भारद्वाज को मिस्टर टैगोर चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक सुरेन्द्र अहलावत एवं शैक्षिक निदेशक दीक्षा अहलावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। समारोह में सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य रणधीर काजला, राकेश यादव, विजेन्द्र झाझडिय़ा बलवान भास्कर सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विजेताओं को ताज पहनाया व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सिवानी शर्मा और नितिन ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur