Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / दूसरों की सफलता से प्रेरणा लेकर स्वयं आगे बढ़े – इंजी ढूकिया

,

दूसरों की सफलता से प्रेरणा लेकर स्वयं आगे बढ़े – इंजी ढूकिया

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में

झुन्झुनूं, न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रार्थना सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया। इंजी ढूकिया ने सभी विद्यार्थियों को विजेता छात्र/छात्राओं से प्रेरणा लेने की सीख दी एवं सभी को प्रतियोगी परीक्षाओं व आयोजनों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होनें कहा कि आज के जमाने में आगे बढऩे के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में आपकी उपलब्धियाँ मायने रखती हैं। उन्होनें पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जलव भविष्य की कामना की। सभी विजेता छात्र/छात्राओं ने सभी विद्यार्थियों के सामने अपने अनुभव व्यक्त किये। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रिंसिपल वन्दना जांगिड़ व अन्य स्टॉफ उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur