Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / प्रतिभाशाली छात्राओं का किया सम्मान, छात्राओं को गोल्ड मेडल देने की घोषणा

,

प्रतिभाशाली छात्राओं का किया सम्मान, छात्राओं को गोल्ड मेडल देने की घोषणा

राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा में

काजड़ा, सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी रहे। कार्यक्रम में कक्षा 10 में टॉपर रही छात्राओं और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। गत वर्ष में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का भी सम्मान किया गया। नव क्रमोन्नत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने कहा- विद्यालय स्टाफ की सजगता और कड़ी मेहनत की बदौलत कक्षा 10 का परिणाम शानदार रहा। भविष्य में इससे भी अच्छा रिजल्ट विद्यालय द्वारा दिया जायेगा। विद्यालय के क्रमोन्नत होने से हमारी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। कक्षा 11 व 12 के प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों व भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। यहां पढ़ने वाली बालिकाओं को हर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मपाल गांधी ने विद्यालय के शानदार परिणाम और सफल संचालन के लिए समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आह्वान किया। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही ईमानदारी से देश की सेवा करेंगे। राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा सत्र 2022-23 में कक्षा 10 में 90% से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गोल्ड मेडल देने की घोषणा की गई। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार नारनौलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ अध्यापिका पवित्रा देवी, वरिष्ठ अध्यापिका सुमन, व.अ. सुनीता सैनी, व.अ. सुशीला, क.स. कृष्णा सैनी, शारीरीक शिक्षक संतोष ओला, सुशीला देवी, संजय, सत्येंद्र, विजय कुमार शर्मा, संत कुमार, इंद्रसिंह शिल्ला, रेणू, वर्षा शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur