Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / तनिष्का ने किया राजस्थान पब्लिक स्कूल टॉप

,

तनिष्का ने किया राजस्थान पब्लिक स्कूल टॉप

माध्यमिक परीक्षा परिणाम में

झुन्झुनूं, अणगासर रोड़ पर गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित माध्यमिक परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में तनिष्का पुत्री शीशराम सैनी हरिपुरा ने प्रथम स्थान, आदित्य सहारण पुत्र भंवर लाल बूटियां ने द्वितीय स्थान, आदित्य शेखावत पुत्र नगेन्द्र दुराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाऐं दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, धर्मवीर सैनी, नगेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur