Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया

,

नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया

संस्थान डायरेक्टर दयानन्द सिंह, संस्था सचिव डॉ. संदीप ढूकिया व संस्थान अध्यक्ष सुन्दर ने दीप प्रज्ज्वलित कर

झुंझुनू, नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज मलसीसर रोड झुन्झुनू में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर संस्थान डायरेक्टर दयानन्द सिंह, संस्था सचिव डॉ. संदीप ढूकिया व संस्थान अध्यक्ष सुन्दर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारभ किया। संस्था के सभी शिक्षको द्वारा केक काटा गया व छात्र / छात्राओं द्वारा शिक्षको का तिलक व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। संस्था सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक शिक्षक जीवन भर के लिए एक बच्चे कि आत्मा को पोषण देता है एक शिक्षक अतित प्रस्तुत करता है वर्तमान प्रकट करता है और भविष्य बनाता है रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में खुशी जगाना यह शिक्षक की सर्वाच्य कला है। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए शिक्षक के गुणों का बखान करते हुए बताया कि एक अच्छा शिक्षक एक मोमबती की तरह होता है वो दुसरों को रास्ता दिखने के लिए खुद को नष्ट कर देता है। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा सभी शिक्षको को उपहार देकर सम्मान किया गया। शिक्षको द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सुन्दर, प्राचार्य विवके त्रिपाठी व शिक्षणगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur