Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

,

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

श्री गणेश युवा क्लब द्वारा

भादरा(सत्यनारायण भाकर) आज शिक्षक दिवस पर श्री गणेश युवा क्लब एवं युवा मित्र मण्डली द्वारा गिरधारीलाल सैनी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अब तक किये गये सराहनीय सेवा देने वाले शिक्षकों को सुशील खाजोतिया, संदीप चौधरी, केदार अग्रवाल, हरीश स्वामी, प्रवीण बंसल, संदीप धुंधवाल ने चैयरमेन सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अमरसिंह चौधरी , प्रधानाचार्या सुमित्रा चौधरी, व्याख्याता कमला चौधरी, पार्वती देवी, महावीर शर्मा, प्राचार्या सुमन शर्मा, अध्यापक हनुमान सौलंकी, रिटायर्ड अध्यापक फुलाराम राजेरा, प्राचार्य नवल सिंह शेखावत को माला पहनाकर, तुलसी के पौधे व सैनेटाईजर भेंट किये गये। सुशील गुप्ता ने कहा कि भादरा की युवा शक्ति ही मेरी प्रेरणा है अगर भादरा की युवा शक्ति व नारी शक्ति का मुझे सहयोग नहीं मिलता है तो शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में कार्य करना असंभव था उन्होंने नारी शक्ति व युवा शक्ति को नमन करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामना दी। महाविद्यालय की तरफ से प्राचार्य डॉ. सुभाष छिंपा, भवानीशंकर सोनी, हनुमानसिंह सौंलकी, अशोक कुमार इत्यादि सभी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ओर आगे बढ़कर कार्य करने की शुभकामना दी। आज शिक्षक दिवस पर युवा मित्र मण्डली द्वारा विभिन्न सार्वजनिक जगहो पर 51 पौधे लगाये गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur