Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / छात्रावासों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाएं जाएंगे शिक्षक

,

छात्रावासों में गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाएं जाएंगे शिक्षक

झुंझुनूं, मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित विधालय स्तरीय छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत आवासीय छात्रों को कठिन विषयों यथा गणित,अंग्रेजी एवं विज्ञान की निःशुल्क कोचिंग के लिए संचालित विद्या संबल योजना के तहत अध्यापक ग्रेड प्रथम व द्वितीय में पात्रता रखने वाले सेवानिवृत कार्मिक, निजी अभ्यार्थियों को गेस्ट फेकेल्टी के रूप में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए उनके आवेदन पत्र एवं योग्यता मय आवश्यक दस्तावेज 31 अगस्त तक आमन्ति्रत किए गए है। विभाग के उप निदेशक मो. अशफाक ने बताया कि कक्षा 9 व 10 के लिए गेस्ट फैकल्टी के लिए 350 रूपये प्रति घंटा मानदेय अधिकतम 25,000 रूपए मासिक तथा कक्षा 11 व 12 के लिए 400 रूपये प्रति घंटा मानदेय अधिकतम 30,000 रूपए मासिक देय होगा। राजकीय छात्रावासों में तीन कठिन विषयों के लिए प्रति छात्रावास अधिकतम मानदेय 75 हजार रूपये प्रति शैक्षणिक सत्र देय होगा। आवेदन पत्र जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, झुन्झुनूं में कार्यालय समय में जमा कराए जा सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur