Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / तीज के अवसर पर मेहन्दी प्रतियोगिता का किया आयोजन

,

तीज के अवसर पर मेहन्दी प्रतियोगिता का किया आयोजन

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। स्वयं सेविकाओं ने आपस में एक-दूसरे के हाथों में मेंहदी लगाई। जिसमें स्वयं सेविका प्रियंका ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सोनिया शर्मा व जिन्नत कुरेशी ने प्राप्त किया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाजों को सह शैक्षणिक गतिविधियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय एवं प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया, सुमन चौधरी की देख-रेख में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur