Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / श्री रानी सती बालिका विद्यालय की छात्राओं का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

,

श्री रानी सती बालिका विद्यालय की छात्राओं का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

66वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में

झुंझुनू, श्री रानी सती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्राओं ने 66वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका आयोजन जय पब्लिक स्कूल झुंझुनू में हुआ। जिसमें 19 वर्षीय आयु वर्ग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा संगीता कुमारी पुत्री राम गोपाल कुमावत का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता में हुआ 17 वर्षीय आयु प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा सीता पुत्री रोहिताश व मधु सैनी पुत्री श्रवण कुमार का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता में हुआ। 14 वर्षीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल झुंझुनू में हुआ जहां विद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें दीप्ति पुत्री दीपक वर्मा ,किंजल पुत्री दीपक वर्मा व कनक पुत्री अजय हिसारिया का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में हुआ। स्कूल के खेल प्रभारी कीर्ति वर्मा ने बताया कि विद्यालय से छह छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता हेतु हुआ। चयनित होकर विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया । प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि श्री रानी सतीजी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है विद्यालय सचिव हरिश्चंद्र रोहिल्ला ने शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur