Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शिक्षक ने घर की दीवार पर लिखा लक्ष्य, शिष्या ने लक्ष्य अर्जित कर दी गुरु दक्षिणा

,

शिक्षक ने घर की दीवार पर लिखा लक्ष्य, शिष्या ने लक्ष्य अर्जित कर दी गुरु दक्षिणा

विज्ञान वर्ग में छात्रा मनीषा मील ने 97.60% अंक अर्जित किए

सीकर, विजयपुरा गांव में स्थित अरविंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मनीषा मील को शिक्षक कृष्ण गोपाल ने घर की दीवार पर लक्ष्य लिखा था छात्रा ने लक्ष्य अर्जित कर दिखाया विज्ञान वर्ग में छात्रा मनीषा मील ने 97.60% अंक अर्जित किए साथ ही छात्र प्रमोद शर्मा ने 94%, छात्रा रिचा शर्मा ने 92.40% व ऋषिता शर्मा ने 90% के साथ ही सम्पूर्ण बैच प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर क्षैत्र का नाम रोशन किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर आसपास के गांव रूल्याना माली, सिगडोला छोटा व बड़ा, पाटोदा, घाणा, मिलों की ढाणी, मीरण में जुलूस के साथ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अर्जुन लाल चौधरी, त्रिलोक सिंह, ओमप्रकाश, चौथमल शर्मा, सीताराम प्रधान, शिव भगवान बगड़िया, सरपंच मोहनलाल माली आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे प्रधानाचार्य प्रह्लाद राय शर्मा व सम्पूर्ण शिक्षक टीम ने आभार व्यक्त कर प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur