Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / सरकारी विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं – धर्मपाल गांधी

,

सरकारी विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं – धर्मपाल गांधी

राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा में प्रवेशोत्सव को लेकर हुई बैठक

काजड़ा, पंचायत समिति सूरजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सेठ खूबचंद बैजनाथ काजड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव व अन्य मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि नवक्रमोन्नत विद्यालय में कक्षा 11 व 12 (कला वर्ग) के प्रवेशोत्सव, हाउस होल्ड सर्वे एवं आगामी सत्र 2022-23 के सफल संचालन, विद्यालय विकास आदि विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। क्षेत्र में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी और संस्था प्रधान सुरेश कुमार ने गत सत्र 2021-22 के उत्तम परिणाम पर विद्यालय स्टाफ को धन्यवाद दिया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने कहा- सरकारी विद्यालयों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अबकी बार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने बोर्ड की कक्षाओं में 85% से ज्यादा अंक लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लिखवा गांव में सरकारी विद्यालय की छात्रा पिंकू कुमारी ने कक्षा 12 में 96.60 प्रतिशत अंक लाकर जिले में नया रिकॉर्ड बनाया है। ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए सभी सरकारी विद्यालयों में प्रतिभा पर्व मनाया जाना चाहिए और सभी टॉपर्स का सम्मान करना चाहिए। बैठक में विद्यालय स्टाफ ने चर्चा के बाद कक्षा में टॉपर रही सभी छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया। 25 जून शनिवार को राजकीय बालिका विद्यालय काजड़ा में प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। विद्यालय स्टाफ ने भविष्य में अति उत्तम परिणाम देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार नारनौलिया, वरिष्ठ अध्यापिका पवित्रा देवी, वरिष्ठ अध्यापिका सुमन, व.अ. सुनीता, व.अ. प्रकाश मीणा, व.अ. सुशीला, क.स. कृष्णा सैनी, संतोष ओला, सुशीला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे। संस्था प्रधान ने सभी का आभार प्रकट किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur