Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / थ्री डॉट्स चिल्ड्रन एकेडमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओ का सम्मान

,

थ्री डॉट्स चिल्ड्रन एकेडमी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओ का सम्मान

जिला मुख्यालय स्थित थ्री डॉट्स चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस वर्ष बोर्ड कक्षाओं में विद्यालय स्तर पर टॉप करने वाले एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का माला एवं साफा पहनाकर एवं मिठाई खिला कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय में 89 प्रतिश अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप करने वाली अनीता कुमारी, कक्षा 10 में 88 प्रतिश अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप करने वाली मुस्कान खान सहित, रूखसार बानो का माला पहनाकर और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कक्षा 12, 10 एवं 8 के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या नुजहत खातून, शफीक खान, सबीना खान सहित मास्टर युनुस भाटी, जाकिर पीरजी एवं काफी संख्या में अभिभावक एवं स्टाफगण मौजूद थे। विद्यालय निदेशक मोहम्मद इब्राहीम खान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur