Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / टीना कुमारी ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया

,

टीना कुमारी ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया

सर्वोदय विचार परीक्षा मे

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा)मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2021- 22 मैं अंकित विद्यार्थियों में महात्मा गांधी के विचारों एवं मूल्यों का प्रसार करने के उद्देश्य से सर्वोदय विचार परीक्षा 2021 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 14 नवम्बर 21 को किया गया जिसका परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया जिसमें राजकीय उच्च माध्य विद्यालय गुजरवास की छात्रा टीना कुमारी पुत्री अशोक भार्गव ने जिला स्तर पर तीसरी रैंक हासिल की है। अजीत राव प्रधानाचार्य गुजरवास व समस्त स्टाफ की ओर से छात्र टीना कुमारी का विद्यालय प्रांगण में फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा टीना कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य छात्र – छात्राओं को टीना कुमारी से प्रेरणा लेने की सलाह दी । कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद व्याख्याता, विनोद कुमार पापड़ी ,अनिता सैनी कविता सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur