Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / टॉपर्स का किया सम्मान

न्यू राजस्थान कॉलेज में खुशी का माहौल

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एम.एससी. की विभिन्न कक्षाओं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा एम.एससी. फाइनल केमेस्ट्री में महाविद्यालय की छात्रा नीलम पुत्री प्रहलाद सिंह कुल्हरी ने प्रथम व मनीषा पुत्री दरिया सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.एस.सी प्रीवियस जियोलॉजी में छात्रा पारूल शेखावत पुत्री मांगूसिंह शेखावत ने प्रथम व आबिदा बानो पुत्री निसार अली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एम.एससी. फाइनल जियोलॉजी की छात्रा प्रियंका पुत्री सुभाषचन्द्र ने प्रथम स्थान व मनोज सैनी पुत्री महेश कुमार सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.एससी. फाइनल बॉटनी में पूनम पुत्री जल्ले सिंह ने प्रथम व गायत्री पुत्री राजकुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.ए. फाइनल ज्योग्राफी में मनीषा आबूसरिया पुत्री जसवंत सिंह ने प्रथम व रवीना कुल्हरी पुत्री राजेन्द्र कुल्हरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी टॉपर्स का महाविद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन जानू ने छात्रओं का तिलकार्चन, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर सराहना की व इन छात्राओं से प्रेरणा लेने का आनान किया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय एवं प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी ने छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि बी.ए.,बी.एससी. हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह, पिंकेश, शालिनी सिरोहा, नवीन, संजू, किताब देवी, प्रहलाद सिंह कुल्हरी, महावीर प्रसाद शर्मा व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur