Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में टॉपर्स छात्राओं का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में टॉपर्स छात्राओं का किया सम्मान

बी.एससी.बी.एड. द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा जारी किये गये बी.एससी.बी.एड. द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रियंका कुमारी पुत्री राजेश कुमार 88.11 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व वन्दना पुत्री राजीव बुडानियां 86.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। बी.एससी.बी.एड. तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में अंजु कुमावत पुत्री रधुवीर सिंह 88.10 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व अल्का पुत्री अमीलाल 86.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। बी.एससी.बी.एड. प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुश्मा मीणा पुत्री रामचन्द्र मीणा 80.53 प्रतिशत के साथ प्रथम व पूनम पुत्री श्रवण कुमार 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। बी.ए. द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में अनु पुत्री बलकेश 80.66 प्रतिशत के साथ प्रथम व प्रीति लाम्बा पुत्री मोहन लाम्बा 78.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बी.ए.बी.एड. प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्रिया पुत्री राम सिंह तेतरवाल 79.00 प्रतिशत के साथ प्रथम व शालिनी वर्मा पुत्री संजय कुमार 74.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान रही। बी.ए.बी.एड. द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में ज्योति सैनी पुत्री शीशराम सैनी 77.80 प्रतिशत साथ प्रथम व समीता कुमारी मीणा पुत्री जय सिंह मीणा 76.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। बी.ए.बी.एड. तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में अनिशा पुत्री विद्याधर सिंह 78.00 प्रतिशत के साथ प्रथम व नितेश कुमारी पुत्री राम सिंह 75.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रागंण में इन होनहार छात्राओं का माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने होनहार छात्राओं को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में ऐसे आगे बढ़ते रहने हेतु मार्गदर्शित किया। कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावक राजीव बुडानियां, राम सिंह, कॉलेज स्टाफ अनिता मील, प्रहलाद सिंह कुलहरी और महावीर प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur