Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / डॉ मोहनलाल पीरामल कन्या (P.G.) महाविद्यालय में टॉपर्स का किया सम्मान

,

डॉ मोहनलाल पीरामल कन्या (P.G.) महाविद्यालय में टॉपर्स का किया सम्मान

सत्र 2021-22 की

बगड़, डॉ मोहनलाल पीरामल कन्या (P.G.) महाविद्यालय मे सत्र 2021-22 की टॉपर्स रही छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत प्रशासनिक अधिकारी रामेन्द्र यादव, कॉलेज प्राचार्या प्रो. अंशु सोनी एंव CBSC स्कूल प्राचार्या कविता अग्रवाल आदि ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट करके किया। सत्र 2021-22 में विज्ञान वर्ग तृतीय वर्ष में ज्योति राणा (9०.88%) प्रथम, पूजा सैनी (90.81%) द्वितीय, तथा निकिता कुमारी (9 ०.29%) तृतीय स्थान पर रही। वहीं कला वर्ग तृतीय वर्ष में रुचिका सैनी (71.66%) प्रथम, अनुभा (71.1%) द्वितीय तथा शिवानी जागिड. (70.27%) तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्या प्रो. अंशु सोनी ने मेधावी छात्राओं के भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की। छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने प्रशिक्षित व्याख्याता गणों, कॉलेज प्रबन्धन के साथ-साथ अपने अभिभावकों को भी दिया। इस मौके पर छात्राओं के अभिभावक एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur