Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में टॉपर्स का सम्मान

,

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में टॉपर्स का सम्मान

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में होनहार एवं सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में मान्या सिंह ने 93 प्रतिशत, चैतन्य ने 91.40, यश कुमार ने 91 प्रतिशत, आयुश सूरा ने 90.60 प्रतिशत, देवांश ने 90 प्रतिशत, रिया चौधरी ने 90 अंक प्राप्त किये। विद्यालय प्रागंण में होनहारों का तिलकार्चन, माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। प्राचार्या निधि सिहाग ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावक इस्मलता देवी, विद्या देवी, निधि देवी, संजय भार्गव, अनिल खीचड़, पूनम देवी, खुशी कुमारी एवं स्टाफ सदस्य राकेश झाझडि़या, रीना चौधरी, गौरव जांगिड़, मुकेश जांगिड़, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur