Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान कॉलेज में टॉपर्स का सम्मान

,

न्यू राजस्थान कॉलेज में टॉपर्स का सम्मान

भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एम.एससी. फाईनल की होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान में अन्जु कुमारी पुत्री नत्थू राम ने 87.69 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान एवं निकिता कुमावत पुत्री नरोत्तम लाल कुमावत ने 86.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित में गरिमा पुत्री सत्यवीर सिंह ने 82.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं सविना पुत्री राजेश कुमार ने 80.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जन्तु विज्ञान में दीपिका पुत्री दारा सिंह ने 77.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं मनीषा शर्मा पुत्री हजारी लाल शर्मा ने 73.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वनस्पति विज्ञान में सन्जु दडि़या पुत्री शीशराम ने 76.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं कुमारी रीना पुत्री विक्रम ने 73.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूगोल में इन्दु कुमारी पुत्री शंकर लाल व सोनम कुमारी पुत्री सुनिल कुमार ने 72.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं कंचन लमोरिया पुत्र नरोत्तम लमोरिया ने 70.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रागंण में एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, अभिभावक डॉ. अरविन्द भालोठिया संचालक बी.डी.आर., डॉ. सुनिता पार्षद वार्ड नं. 5, नत्थू राम, शेखर, मुस्कान, रवि दडि़या, नीलम आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur