Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी के टॉपर्स को किया पुरस्कृत

,

न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी के टॉपर्स को किया पुरस्कृत

गत वर्षो के टॉपर्स को समारोह पूर्वक पुरस्कृत

झुंझुनू, इस्लामपुर कस्बे में संचालित न्यू राजस्थान प्रिंस इंटरनेशनल एकेडमी उ.मा. विद्यालय में गत वर्षो के टॉपर्स को समारोह पूर्वक पुरस्कृत किया गया । संस्था के चेयर मैन देवेंद्र सिंह कालीपहाड़ी ने बताया की संस्था के टॉपर को 15000 का ओप्पो का मोबाइल छात्र तरुण गर्वा को दिया गया। सत्र – 2018 -19 में कक्षा 10 वी में 83.67%से टॉपर रहा है। सत्र-2019-20 में छात्रा खुशबू ने 87.17% तथा सत्र -2020-21 में प्रिंस कटारिया ने 98.00% से विद्यालय के टॉपर्स रहे। इन दोनों छात्र छात्राओं को 15- 15 हजार की नगद राशि के चैक से पुरस्कृत किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य राकेश काला ने कहा की विद्यालय बोर्ड कक्षाओं के टॉपर्स बच्चों को भविष्य में भी इसी प्रकार सम्मानित करता रहेगा। विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर क्षमा शर्मा व कविता महरानिया ने भी बोर्ड कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर अच्छे अंक बनाने को प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन अजय सैनी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य मुकेश गर्वा, पूनम राव, संतरा देवी,अरविंद सैनी, महेश सैनी, गौरी राजपूत,मौलाना अब्दुल वाहिद, इत्यादि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur