Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / टॉपर्स को किया सम्मानित

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं । स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विदित रहे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा एम.एससी. गणित का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्रा कुलवंता पुत्री सुरेन्द्र कुमार व पुष्पा कुमारी पुत्री नेमीचन्द ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.एससी. प्रीवियस गणित में पूजा कंवर पुत्री श्री सुमेर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टॉपर्स का सम्मान संस्थान संरक्षिका श्रीमती विनोद ढूकिया द्वारा तिलकार्चन, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने होनहार छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई व इनकी उपलब्धी को प्रेरणादायी बताया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने भी छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि बी.ए. व बी.एससी. अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है व एम.ए एम.एससी. की सीमित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर व्याख्याता मंजू डैला, विनय, संजू, प्रहलाद सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा व छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur