Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल में आयोजित हुआ दो दिवसीय मोटिवेशनल सेमिनार

,

ज्योति विद्यापीठ स्कूल में आयोजित हुआ दो दिवसीय मोटिवेशनल सेमिनार

बगड़, 20 एवं 21 मार्च 2024 को ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में दो दिवसीय मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार की मुख्य प्रवक्ता ज्योति सिंह ,फाउंडर ऑफ़ ज्योति किरण एजुकेशनल ट्रस्ट, वापी, गुजरात थी। सेमिनार की शुरुआत संस्था प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी एवं संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी ने मुख्य प्रवक्ता ज्योति सिंह एवं स्कूल मैनेजिंग ट्रस्टी सी.ए. जितेंद्र वर्मा का स्वागत एवं सत्कार के साथ की ! 20 मार्च 2024 को आयोजित छात्र-छात्राओं के लिए सेमिनार का विषय सही समय पर सही विषय का चयन कर अपने करियर में आगे बढ़ाना एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन को पूरा करना था तथा 21 मार्च 2024 को अध्यापक अध्यापिकाओं के लिए आयोजित सेमिनार का विषय छात्र एवं छात्राओं में पढ़ाई एवं विषय को लेकर नई सोच के साथ रचनात्मक तरीके से जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी एवं संस्था प्रधानाचार्य किरण सैनी ने सभी उपस्थित जन एवं छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक अध्यापिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur