Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान कॉलेज की दो छात्राओं का गोल्ड मेडल के लिए चयन

,

न्यू राजस्थान कॉलेज की दो छात्राओं का गोल्ड मेडल के लिए चयन

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राऐं नकिता बी.ए. बी.एड. परीक्षा 2021 एवं अमिषा कुमारी बी.ए. बी.एड. परीक्षा 2022 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा जारी स्वर्ण पदक सूची में चयन हुआ है। विश्वविद्यालय द्वारा अधिकारिक रुप से सूची जारी होने पर महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई एवं इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने दोनों छात्राओं को दूरभाष पर बधाई दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि उक्त दोनों होनहार छात्राऐं डिग्री के तुरन्त बाद राजकीय सेवा में चयनित हो गई है। ऐसी प्रतिभाशाली छात्राओं से अन्य छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रिंसीपल डॉ. सुमन जानू ने बताया कि उक्त छात्राऐं कॉलेज द्वारा लिये जाने वाले हर टेस्ट में अव्वल रहती थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur