Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नवीन चौधरी को शोध पत्र के लिये विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

,

नवीन चौधरी को शोध पत्र के लिये विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के राधास्वामी ऑडिटोरियम में

झूंझुनूं, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के राधास्वामी ऑडिटोरियम में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर एक दिवस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गयी। कार्यक्रम में गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल शास्त्री, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ राजवीर सिंह, शोध विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ रवि पाल आर्य, हिंदुस्तान टाइम्स के पूर्व संपादक व स्वामी श्रद्धानंद के प्रपौत्र विश्राम वाचस्पति, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व इतिहासकार डॉ योगेंद्र शास्त्री व प्रसिद्ध पत्रकार जसबीर सिंह मालिक की उपस्थिति में सैंकड़ो शोध पत्र प्रस्तुत किये गए। झूंझुनूं निवासी नवीन चौधरी ने स्वामी श्रद्धानंद का समाज, शिक्षा व धर्म के क्षेत्र में विशेष योगदान विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। बेस्ट शोध पत्र के लिये नवीन चौधरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चौधरी मूलतः झूंझुनूं जिले के बुहाना तहसील के देवलावास के रहने वाले हैं और मनोविज्ञान विषय मे वर्द्धमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पूर्व भी मणिपाल विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में चौधरी के बैंको पर किये गए शोध को बेस्ट शोध पत्र का अवार्ड दिया गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur