Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बेटे को अफसर बनाने के लिए मां ने बेची सब्जी, पिता ने की मजदूरी, बेटे ने तीन बार UPSC क्रैक कर बढ़ाया माता-पिता का मान

बेटे को अफसर बनाने के लिए मां ने बेची सब्जी, पिता ने की मजदूरी, बेटे ने तीन बार UPSC क्रैक कर बढ़ाया माता-पिता का मान

UPSC Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल बड़े पैमाने पर बच्चे इस कठिन परीक्षा को देते हैं। इस परीक्षा को पास करना बेहद कठिन होता है। हालांकि कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं जो मुश्किलों से लड़कर इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही लड़के की कहानी बताएंगे जिसने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए एक बार नहीं बल्कि तीन बार इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया और अंत में आईपीएस का पद चुनकर अपने मां-बाप के सपने को साकार किया।

बेटे को अफसर बनाने के लिए मां ने बेची सब्जी पिता ने की मजदूरी

आज हम आपको महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले शरण कांबले की कहानी बताएंगे।शरण के माता-पिता रात दिन मेहनत मजदूरी करके अपने बेटे को पढ़ाए हैं।

शरण की मां सब्जियां भेजती थी और उनके पिता मजदूरी करते थे। आर्थिक तंगी होने के बाद भी बेटे की पढ़ाई में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी।

शरण पढ़ने में बचपन से तेज थे और उन्होंने शुरुआत की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से किया लेकिन दसवीं क्लास के बाद उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। रोजाना वह गांव से 12 किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाते थे घर में बिजली नहीं थी इसलिए रात में लालटेन जलाकर पढ़ाई करते थे।

उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी किया। इंजीनियरिंग के बाद उन्हें 20 लाख सालाना पैकेज पर नौकरी मिल गया लेकिन उन्होंने नौकरी ठुकराकर यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

तीन बार पास किए यूपीएससी

शरण ने 2019 में यूपीएससी पास किया इसके बाद 2020 में भी यूपीएससी पास किया और 2021 में भी उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया। तीनों बार उन्होंने इस परीक्षा को पास किया और अंत में आईपीएस के पोस्ट पर ज्वाइन कर लिया।