Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / वार्षिकोत्सव पर भामाशाहों व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

,

वार्षिकोत्सव पर भामाशाहों व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

गांधी मंदिर स्कूल में

सूरजगढ़,[के के गांधी] कस्बे के मंडी स्थित गांधी मंदिर स्कूल में आज शनिवार को वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व व्यापार संघ जिलाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सीताराम गोयल, नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पप्पू चौधरी, सुनिल पालीवाल, जीतू सोनी थे। अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य बनवारीलाल पिलानियां ने की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों व स्कूल की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल प्रधानाचार्य बनवारीलाल पिलानियां के दिशा निर्देशन से प्रेरित होकर स्कूल स्टाफ ने अपने खर्चे पर स्कूली बच्चों के लिए 1 लाख 40 हजार की लागत से आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जिसका शनिवार को अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur