Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / वार्षिकोत्सव एंव भामाशाह सम्मान समारोह मनाया

,

वार्षिकोत्सव एंव भामाशाह सम्मान समारोह मनाया

रानोली कस्बे के राजकीय विधालय में

रानोली (राजेश कुमावत), जिले के रानोली कस्बे के बानियों की ढाणी के राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विधालय में आज शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एंव भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रानोली सरपंच ऊँकार मल सैनी एंव जगदेवाराम कुमावत की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का संचालन मीना देवी ने किया। वहीं मुख्य कार्यकारी सीताराम कुमावत, रामगोपाल सैनी,सुनिल कुमावत,दिनेश कुमावत,विनोद कुमावत विशिष्ट अथिति कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रधानाचार्य जालिम सिंह ने बताया कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं की और से राजस्थानी, फिल्मीं,देशभक्ति गानों पर एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान रानोली सरपंच ऊँकार मल सैनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा और लेखन में सुधार को लेकर छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान संस्थान के लिए सहयोग करने वाले भामाशाहों का शाल ओडाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला यादव,मीना देवी, ममता देवी,ओमप्रकाश वर्मा सहित संस्था के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur