Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ‘‘वर्तमान दौर में स्वामीजी की प्रासंगिकता’’ विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

,

‘‘वर्तमान दौर में स्वामीजी की प्रासंगिकता’’ विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में युवा सप्ताह के दौरान स्वामी विवेकानन्द के प्रेरक विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने स्वामीजी के धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक विचारों पर विमर्श किया। स्वामीजी के शिकागों धर्म सम्मेलन से जुड़े रोचक तथ्य व स्वामीजी के खेतड़ी से जुड़े प्रसंगों पर विमर्श किया गया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि स्वामीजी के सिर की पगड़ी इसी क्षेत्र की देन है। उन्होंने स्वामीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि स्वामीजी ने मनुष्य को चरित्रवान बनाने वाली शिक्षा पर जोर देते थे। शिक्षा में संस्कारों का महत्वपूर्ण स्थान है। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया ने बताया कि स्वामीजी लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने व उच्च विचार रखने के समर्थक थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी सुमन चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर स्टाफ व स्वयंसेविकाऐ उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur