Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / विद्या भारती के हरेन्द्र कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

,

विद्या भारती के हरेन्द्र कुमार ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का किया सम्मान

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्या भारती पब्लिक स्कूल, सीकर के हरेन्द्र कुमार ने विज्ञान वर्ग में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों को गौरान्वित किया है। संस्था निदेशक डॉ. बलवन्तसिंह चिराना ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। डॉ. चिराना ने बताया कि विज्ञान वर्ग में ही शुभम पारीक ने 93.20, अनिल धाकड़ 90.40 अंक प्राप्त किये। ये सभी विद्या भारती छात्रावास के विद्यार्थी है एवं वाणिज्य वर्ग में नमित जैन ने 93.60, खुशी अग्रवाल 92.20 अंक प्राप्त किये। स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur