Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / विद्यालय में 67 छात्राओं को साइकिल वितरित

,

विद्यालय में 67 छात्राओं को साइकिल वितरित

बुहाना[सुरेंद्र डैला] उपखंड में गुरुवार को चमेली देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रामप्रताप तवर ने की व मुख्य अतिथि बुहाना पंचायत समिति उप प्रधान राजपाल सिंह तवर रहे। नौवीं क्लास की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। प्रिंसिपल मंजू प्रतिभा ने बताया कि छात्राओं के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नई योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनका छात्राओं को लाभ दिया जा रहा है जिसके कारण छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों से अधिक आगे बढ़ रही है इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सभी सदस्यों ने 5100 सौ 5100 सो रुपए की राशि मंजू प्रतिभा प्रधानाचार्य ने 11000 की राशि स्कूल विकास के कार्य के लिए देने की घोषणा की

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur