Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / विद्यार्थियों का अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल रवाना

,

विद्यार्थियों का अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल रवाना

देशनोक, सालासर, जैसलमेर, रामदेवरा के लिए

बावड़ी [अरविन्द कुमार ] राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी के 7 विद्यार्थियों सहित अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों का अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल सुबह देशनोक, सालासर, जैसलमेर, रामदेवरा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सीकर कार्यालय से रवाना किया गया। भ्रमण दल को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सीकर के हरदयाल सिंह ने अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केशर राम बिजारणिया ने बताया कि यह दल अंजनी माता मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर ताल छापर कृष्ण मृग अभ्यारण, देशनोक जूनागढ़ म्यूजियम, बीकानेर, कोलायत झील, रामदेवरा मंदिर,जैसलमेर दुर्ग इत्यादि स्थलों का दौरा करेगा। जहां राजस्थान की संस्कृति, जलवायु, संपदा, वनस्पति, जलस्रोतों, प्राचीन मंदिरों-किलों की वास्तुकला व स्थापत्यकला आदि का अवलोकन कर ज्ञानार्जन करेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur