Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / विषय परिवर्तन हेतु प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा को ज्ञापन दिया

,

विषय परिवर्तन हेतु प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा को ज्ञापन दिया

राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा गौडजी मे

गुढ़ा गौड़जी (संदीप चौधरी) राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा गौडजी मे बी.ए. पार्ट प्रथम मैं विषय परिवर्तन करवाने हेतू छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में डॉ प्रीति शर्मा को ज्ञापन दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने इच्छा अनुसार विषय नहीं मिल रहे हैं और महाविद्यालय छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है इसलिए छात्र छात्राओं का विषय परिवर्तन करवाने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण डूडी, महासचिव सुनीता सैनी, सचिव सुनीता कुमारी और महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur