Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / विवेकानंद पब्लिक चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल काली पहाड़ी में मनाया 72 वां स्वतंत्रता दिवस

,

विवेकानंद पब्लिक चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल काली पहाड़ी में मनाया 72 वां स्वतंत्रता दिवस

विवेकानंद पब्लिक चिल्ड्रन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय काली पहाड़ी में 72 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंह राठौड़ थानाधिकारी बगड़ थे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में कुलदीप सिंह शेखावत उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कप्तान भाताराम ने। इस अवसर पर थाना अधिकारी ने विद्यालय के बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व के बारे में बतलाया।
कार्यक्रम में कुलदीप सिंह काली पहाड़ी ने विद्यालय को एक फिल्टर वाटर मशीन आर ओ भेंट करने की घोषणा की। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। संस्थान के चेयरमैन देवेंद्र सिंह काली पहाड़ी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद गोठवाल सहित ग्राम के गणमान्य जन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur