Archive notice This article was published on 23 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के काजड़ा गांव में स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 28वां वार्षिकोत्सव बसंत पंचमी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 मां सरस्वती व नेताजी को किया नमन

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 अतिथियों का हुआ पारंपरिक स्वागत

विद्यालय परिवार द्वारा मंचासीन अतिथियों का साफा व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
मंच पर

 विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत

संस्था निदेशक मनजीत सिंह तंवर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

 नेताजी के जीवन से प्रेरणा

मुख्य अतिथि विधायक पितराम सिंह काला, प्रशासक मंजू तंवर और लेखक धर्मपाल गांधी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, विचारों और देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया

 बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित

कार्यक्रम में कैलाश नागवान, भगवती प्रसाद स्वामी, प्रेमसिंह नायक, प्रकाश मेघवाल, विनोद सोनी, श्रीराम खाटीवाल, मुरलीधर, बलबीर कुमावत, मनदीप धतरवाल, संदीप शेखावत, महेश धींवा सहित अनेक ग्रामवासी, अभिभावक, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 सफल संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल जांगिड़ द्वारा किया गया।