Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / इंटर हाउस टूर्नामेंट में विवेकानंद हाउस का रहा दबदबा

,

इंटर हाउस टूर्नामेंट में विवेकानंद हाउस का रहा दबदबा

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में

बगड़, ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में 29 सितंबर को शुरू हुई इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज कबड्डी सीनियर छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी एवं प्रधानाचार्य किरण सैनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा,कबड्डी का फाइनल मुकाबला विवेकानंद हाउस एवं टैगोर हाउस के बीच खेला गया। शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा एवं ग्राउंड प्रभारी मनीष धाबाई ने बताया विवेकानंद हाउस की टीम 43/18 से विजय रही। क्रिकेट सीनियर छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला लक्ष्मीबाई हाउस एवं रामानुजन हाउस के बीच हुआ रामानुजन हाउस ने लक्ष्मीबाई हाउस को 8 ओवर में 42 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्मीबाई हाउस की टीम 35 रन पर सिमट गई, रामानुजन हाउस की टीम 7 रन से विजेता रही। हॉकी सीनियर छात्र वर्ग का फाइनल मुकाबला विवेकानंद हाउस एवं लक्ष्मीबाई हाउस के बीच खेला गया जिसमें विवेकानंद हाउस की टीम 8/ 3 से विजेता रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur