Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गाँव में किया सर्वे व साफ-सफाई

,

स्वयंसेविकाओं ने गोद लिए गाँव में किया सर्वे व साफ-सफाई

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन प्रात: कालीन सत्र में गोद लिए हुए गाँव सीतसर व गणपति नगर झुन्झुनूं में सर्वे के साथ-साथ साफ-सफाई की। स्वयंसेविकाओं ने बालाजी मंदिर परिसर, चौपाल, रास्ते व सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान किया एवं गांव वालों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जिससे मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि भारत का निर्माण गांवों के मिलने से ही हुआ है। अत: गांवों में साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा व यातायात जैसी सुविधाओं को बनाये रखने में हमें सहयोग करना चाहिए। दुसरे सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कला व संस्कृति पर अपने विचार प्रकट किए। इंजी. ढूकिया बताया कि कला व संस्कृति हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, जो हमारे संस्कार व संस्कृति को बनाये रखने में अति महत्वपूर्ण है। महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से सहयोग, प्रेम, सद्भाव जैसे गुणों को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी सुरेन्द्र शेखावत व शालिनी सिरोहा व नीलम उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur